Class 12 Political Science Chapter 1 Notes
Challenges of Nation Building (राष्ट्र निर्माण की चुनौतियाँ), Class 12th Political Science (राजनीति विज्ञान) Most important Questions Bank. शिक्षा विभाग राजस्थान बोर्ड द्वारा शालादर्पण Website पर 2025 के लिए Most important Questions Bank जारी कर दिया हैं।
Class 12th Political Science (राजनीति विज्ञान) के भी सभी important Questions को बोर्ड ने जारी कर दिया हैं। सभी Questions important हैं, यहाँ से बोर्ड Paper में Direct Questions आयेंगे।
Rajasthan Board द्वारा जारी सभी Questions का Answer यहाँ दिया हुआ हैं। जिसे आपकी तैयारी अच्छी हों सकें। यहाँ दिया गया सभी Questions important हैं, तो इसे आप अवस्य ही पढ़े। Political Science Class 12 Chapter 1 Notes, Class 12 Political Science Notes in Hindi, Class 12 Political Science Chapter 1 Notes in Hindi.
Board द्वारा जारी सभी Questions Bank के PDF को Download करने के लिए नीचे दिये गए Link पे Click कर अभी Download करे। और अपनी तैयारी को आगे बढ़ाये। Class 12th Political Science (राजनीति विज्ञान) Chapter 1st Challenges of Nation Building (राष्ट्र निर्माण की चुनौतियाँ) के Most important Questions Answer.
Objective Questions (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
(1) भारत का स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 15 अगस्त
(ब) 14 अगस्त
(स) 26 जनवरी
(द) 26 नवम्बर
उत्तर – (अ) 15 अगस्त
(2) स्वतंत्र भारत का संविधान किस तिथि को लागू हुआ-
(अ) 15 अगस्त 1947
(ब) 14 अगस्त 1847
(स) 26 जनवरी 1950
(द) 26 नवम्बर 1949
उत्तर – (स) 26 जनवरी 1950
(3) स्वतंत्रता के समय भारत में कुल रजवाड़ों की संख्या थी-
(अ) 562
(ब) 565
(स) 570
(द) 572
उत्तर – (ब) 565
(4) अभूतपूर्व हिंसा एवं विस्थापन की त्रासदी का वर्ष कहा जाता है-
(अ) 1857
(ब) 1930
(स) 1947
(द) 1989
उत्तर – (स) 1947
(5) भाषायी आधार पर सर्वप्रथम किस राज्य का निर्माण हुआ-
(अ) आन्ध्रप्रदेश
(ब) राजस्थान
(स) गुजरात
(द) तमिलनाडु
उत्तर – (अ) आन्ध्रप्रदेश
(6) भारत की आजादी के साथ ही धर्म के आधार पर किस राष्ट्र का निर्माण हुआ-
(अ) भारत
(ब) पाकिस्तान
(स) बांग्लादेश
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ब) पाकिस्तान
(7) स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल थे-
(अ) सी. राजगोपालाचारी
(ब) सरदार पटेल
(स) लॉर्ड माउंटबेटन
(द) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
उत्तर – (स) लॉर्ड माउंटबेटन
(8) द्वि-राष्ट्र सिद्धांत की बात सर्वप्रथम किस राजनीतिक दल ने की-
(अ) कांग्रेस
(ब) भारतीय जनता पार्टी
(स) मुस्लिम लीग
(द) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
उत्तर – (स) मुस्लिम लीग
(9) ‘नोआखाली’ वर्तमान में जिस देश में है, वह है-
(अ) भारत
(ब) पाकिस्तान
(स) बांग्लादेश
(द) नेपाल
उत्तर – (स) बांग्लादेश
(10) साम्प्रदायिक हिंसा के विरोध में महात्मा गाँधी ने प्रथम बार उपवास रखा-
(अ) कलकत्ता में
(ब) जयपुर में
(स) दिल्ली में
(द) साबरमती आश्रम में
उत्तर – (स) दिल्ली में
(11) स्वतंत्र राज्य बनने से पहले छत्तीसगढ़ किस राज्य का अंग था-
(अ) मध्यप्रदेश
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) बिहार
(द) आन्ध्र प्रदेश
उत्तर – (अ) मध्यप्रदेश
(12) देशी रियासतों के एकीकरण का श्रेय है-
(अ) पं. जवाहरलाल नेहरू को
(ब) लाल बहादुर शास्त्री को
(स) डॉ. भीमराव अम्बेडकर को
(द) सरदार वल्लभभाई पटेल को
उत्तर – (द) सरदार वल्लभभाई पटेल को
(13) बांग्लादेश का निर्माण किस वर्ष हुआ ?
(अ) 1965
(ब) 1971
(स) 1977
(द) 1980
उत्तर – (ब) 1971
(14) ‘भाग्यवधू से चिर-प्रतीक्षित भेंट’ (A Tryst with Destiny) नामक भाषण दिया था-
(अ) सरदार पटेल ने
(ब) महात्मा गाँधी ने
(स) बाबा साहेब अम्बेडकर ने
(द) जवाहरलाल नेहरू ने
उत्तर – (द) जवाहरलाल नेहरू ने
(15) हैदराबाद के शासक को कहा जाता था-
(अ) सुल्तान
(ब) निजाम
(स) वजीर-ए-आजम
(द) राजा
उत्तर – (ब) निजाम
(16) राज्य पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट कब लागू की गई?
(अ) 31 अक्टूबर 1954
(ब) 1 नवम्बर 1956
(स) 1 नवम्बर 1953
(द) 31 अक्टूबर 1957
उत्तर – (ब) 1 नवम्बर 1956
(17) 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार भारत में कितने राज्य और कितने केन्द्र-शासित प्रदेश बनाए गए?
(अ) 14 राज्य और 6 केन्द्र-शासित प्रदेश
(ब) 16 राज्य और 7 केन्द्र-शासित प्रदेश
(स) 28 राज्य और 8 केन्द्र-शासित प्रदेश
(द) 18 राज्य और 5 केन्द्र-शासित प्रदेश
उत्तर – (अ) 14 राज्य और 6 केन्द्र-शासित प्रदेश
(18) भारत का पहला राज्य जहाँ सार्वभौम वयस्क मताधिकार के सिद्धांत को अपनाकर चुनाव हुआ-
(अ) केरल
(ब) सिक्किम
(स) मणिपुर
(द) गुजरात
उत्तर – (स) मणिपुर
Read Also – Human Geography : Nature and Scope (मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र)
Fill in the blanks (रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए)
(1) सन् 1947 के 14-15 अगस्त की मध्यरात्रि को प्रधानमंत्री नेहरू ने संविधान सभा के विशेष सत्र में एक भाषण दिया यह …………. नाम से जाना जाता है।
उत्तर – भाग्यवधू से चिर-प्रतीक्षित भेंट या “ट्रिस्ट विद डेस्टिनी”।
(2) भारत विभाजन की योजना को ………….. के नाम से जाना जाता है।
उत्तर – माउंटबेटन।
(3) अंग्रेज ………… की नीति में विश्वास रखते थे।
उत्तर – फूट डालो और राज करो।
(4) स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल ……………. थे।
उत्तर – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी।
(5) हैदराबाद के शासक को ………….. कहा जाता था।
उत्तर – निजाम।
(6) कायदे आजम या पाकिस्तान का राष्ट्रपिता …………… को कहा जाता है।
उत्तर – मुहम्मद अली जिन्ना।
(7) आजादी के तुरन्त बाद ………….. सबसे प्रमुख चुनौती थी।
उत्तर – राष्ट्र निर्माण।
Very Short Answer type Questions (अति लघूत्तरात्मक प्रश्न)
प्रश्न 1. 1947 में भारत के विभाजन के पीछे कौन-सा सिद्धांत था?
उत्तर – द्वि-राष्ट्र सिद्धांत ।
प्रश्न 2. विभाजन से सबसे अधिक प्रभावित दो राज्यों के नाम लिखिए।
उत्तर – (i) पंजाब (ii) बंगाल ।
प्रश्न 3. रजवाड़ों के शासक भारतीय संघ में शामिल होने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करते थे, उसे कहा जाता था ?
उत्तर – इस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन ।
प्रश्न 4. सबसे पहले कहाँ के राजा ने अपने राज्य को स्वतंत्र रखने की घोषणा की ?
उत्तर – त्रावणकोर के राजा ने।
प्रश्न 5. संविधान सभा में शामिल होने से किस नवाब ने मना किया ?
उत्तर – भोपाल के नवाब ने ।
प्रश्न 6. भारत के प्रथम गृहमंत्री कौन थे?
उत्तर – सरदार वल्लभभाई पटेल ।
प्रश्न 7. 1951 में भारत में मुसलमानों की जनसंख्या कितने प्रतिशत थी?
उत्तर – 10-12%
प्रश्न 8. राज्य पुनर्गठन आयोग की सबसे अधिक महत्वपूर्ण सिफारिश क्या थी?
उत्तर – भाषा के आधार पर राज्यों का पुनर्गठन ।
प्रश्न 9. राज्य पुनर्गठन अधिनियम कब लागू किया गया ?
उत्तर – सन् 1956 में।
प्रश्न 10. भाषा के आधार पर किस प्रांत में सर्वप्रथम विरोध प्रदर्शन हुए?
उत्तर – मद्रास प्रांत में ।
प्रश्न 11. भारत का वह कौन-सा राज्य है जहाँ सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार सिद्धांत को अपनाया तब जाकर सर्वप्रथम चुनाव हुए?
उत्तर – मणिपुर ।
प्रश्न 12. वर्तमान भारत में कितने राज्य और केन्द्र-शासित प्रदेश हैं?
उत्तर – 28 राज्य और 8 केन्द्र-शासित प्रदेश ।
प्रश्न 13. सन् 1960 में मुम्बई राज्य का विभाजन करके कौन-कौन से दो राज्यों का निर्माण किया गया ?
उत्तर – महाराष्ट्र और गुजरात ।
Map Work (मानचित्र कार्य)
भारत के राजनैतिक मानचित्र में निम्न देशी रियासतें को अंकित कीजिये –
1. हैदराबाद, 2. जूनागढ़, 3. मैसूर, 4. जम्मू-कश्मीर, 5. त्रावणकोर, 6. ग्वालियर, 7. कोच्चि, 8. अलवर, 9. बाँसवाड़ा, 10. भरतपुर, 11. बीकानेर, 12. बूँदी, 13. अजमेर, 14. किशनगढ़, 15. बनारस, 16. मणिपुर, 17. त्रिपुरा, 18. रामपुर ।
उत्तर –
Class 12 Political Science Chapter 1 Notes Free PDF Download
Class 12 Political Science Chapter 1 Notes Free PDF Download Click Here to Download
यहाँ Class 12th Political Science (राजनीति विज्ञान) के सभी Most important Questions को उनके Answer (उत्तर) के साथ दिया गया हैं। Class 12th Political Science (राजनीति विज्ञान) के सभी Chapter के सभी Most important Questions, PYQ’s, MCQ’s तथा Notes भी आपको इस Website पर दिया गया हैं।
1 thought on “Class 12 Political Science Chapter 1 Notes Free PDF”