Class 12 Geography Chapter 2 Notes in Hindi
Class 12 Geography Chapter 2 Notes in Hindi, भूगोल (Geography) Chapter 2nd World Population Distribution, Density and Growth (विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि) के सभी Most Important Questions को यहाँ Answer के साथ दिया हुआ है आप सभी से अनुरोध है आप इन सभी प्रश्नों का Practice करें जिसे आपका Board Exam में अच्छे Marks प्राप्त हो सके।
Class 12 Geography के सभी Chapter का Most Important Questions और उनके Answer के साथ यहाँ Upload कर दिया गया हैं। Class 12 Geography Notes in Hindi.
यहाँ पहले सभी Most Important Questions को लिखा गया है। बाद में इन सभी प्रश्नो का उत्तर (Answer) किया हुआ हैं।
Objective Questions (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
(1) निम्नलिखित में किस महाद्वीप में जनसंख्या सर्वाधिक है?
(अ) अफ्रीका
(ब) एशिया
(स) दक्षिण अमेरिका
(द) उत्तरी अमेरिका
उत्तर – (ब) एशिया
(2) निम्न में से कौन-सा जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाला भौगोलिक कारक नहीं है?
(अ) भू-आकृति
(ब) जल की उपलब्धता
(स) जलवायु
(द) औद्योगीकरण
उत्तर – (द) औद्योगीकरण
(3) लोगों की संख्या और भूमि के आकार के बीच अनुपात को कहते हैं-
(अ) जनसंख्या वृद्धि
(ब) जनसंख्या घनत्व
(स) जनसंख्या संक्रमण
(द) प्रवास
उत्तर – (ब) जनसंख्या घनत्व
4. समय के दो अंतरालों के बीच एक क्षेत्र विशेष में होने वाली जनसंख्या में परिवर्तन को कहते हैं।
(अ) जनसंख्या घनत्व
(ब) जनसंख्या की वृद्धि
(स) जनसंख्या संक्रमण
(द) कोई भी नहीं
उत्तर – (ब) जनसंख्या की वृद्धि
5. निम्नलिखित में से कौनसा एक विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र नहीं है?
(अ) अटाकामा
(ब) भूमध्य रेखीय प्रदेश
(स) दक्षिण-पूर्वी एशिया
(द) ध्रुवीय प्रदेश
उत्तर – (स) दक्षिण-पूर्वी एशिया
(6) निम्नलिखित में से कौनसा एक प्रवास का प्रतिकर्ष कारक नहीं है?
(अ) शैक्षणिक सुविधाएँ
(ब) बेरोजगारी
(स) उपद्रव
(द) महामारियाँ
उत्तर – (अ) शैक्षणिक सुविधाएँ
(7) किस विद्वान ने कहा था कि “लोगों की संख्या खाद्य आपूर्ति की अपेक्षा अधिक तीव्र गति से बढ़ेगी।”
(अ) ब्लाश
(ब) रैटजेल
(स) क्रेसी
(द) माल्थस
उत्तर – (द) माल्थस
(8) निम्न में से कौनसा जनसंख्या परिवर्तन का घटक नहीं है?
(अ) जन्म
(ब) मृत्यु
(स) औद्योगीकरण
(द) प्रवास
उत्तर – (स) औद्योगीकरण
(9) निम्न में से किस महाद्वीप की जनसंख्या सबसे कम है?
(अ) एशिया
(ब) उत्तरी अमेरिका
(स) ओशिनिया
(द) यूरोप
उत्तर – (स) ओशिनिया
(10) वह स्थान जहाँ से लोग गमन करते हैं, कहलाता है-
(अ) गंतव्य स्थान
(ब) उद्गम स्थान
(स) अ एवं ब दोनों
(द) कोई भी नहीं
उत्तर – (ब) उद्गम स्थान
Human Geography : Nature and Scope (मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र) Chapter 1st
Fill in the blanks (रिक्त स्थानों की पूर्ति करो)
(1) इमरसन के अनुसार “स्वर्ण नहीं वरन् किसी देश के निवासी ही उसका वास्तविक ………. है।”
उत्तर – धन
(2) विश्व की जनसंख्या ………… रूप से वितरित है।
उत्तर – असमान
(3) जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक- जन्म, मृत्यु और ………… है।
उत्तर – प्रवास
(4) स्थान जहाँ लोग आगमन करते हैं वह ………… कहलाता है।
उत्तर – गंतव्य स्थल (अप्रवासन स्थल)
(5) जनसंख्या घनत्व का सूत्र ……….. है।
उत्तर – जनसंख्या / क्षेत्रफल
Very Short Answer type Questions (अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)
प्रश्न 1. विश्व के दस सर्वाधिक आबादी वाले देशों में से कितने देश एशिया महाद्वीप में अवस्थित हैं?
उत्तर – छः ।
प्रश्न 2. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौनसा स्थान है?
उत्तर – दूसरा ।
प्रश्न 3. भारत में 2001 से 2011 तक दशकीय जनसंख्या वृद्धि कितनी हुई है?
उत्तर – 17.64%
प्रश्न 4. अशोधित जन्म दर (Crude Birth Rate) को व्यक्त कीजिए।
उत्तर – अशोधित मृत्युदर को किसी क्षेत्र विशेष में किसी वर्ष के दौरान प्रति हजार जनसंख्या के पीछे मृतकों की संख्या के रूप में व्यक्त किया जाता है ।
प्रश्न 5. जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले चार भौगोलिक कारक लिखिए।
उत्तर – जल की उपलब्धता, भू-आकृति, जलवायु, जलापूर्ति, मृदाएँ ।
प्रश्न 6. जनसंख्या की ऋणात्मक वृद्धि से क्या अभिप्राय है?
उत्तर – जब दो समय अन्तरालों के मध्य जनसंख्या कम हो जाए तो उसे जनसंख्या की ऋणात्मक वृद्धि कहते हैं। यह तब होती है जब जन्म दर, मृत्यु दर से कम हो जाए अथवा लोग अन्य देशों में उत्प्रवास कर जाते हैं ।
प्रश्न 7. प्रवास से क्या आशय है?
उत्तर – किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा अपने निवास स्थान से स्थाई एवं अस्थाई परिवर्तन करना प्रवास कहलाता है।
प्रश्न 8. प्रवास का अपकर्ष कारक क्या है? उदाहरण दीजिए।
उत्तर – अपकर्ष कारक वे हैं जो किसी प्रदेश में अन्य प्रदेशों की जनसंख्या को आकर्षित करते हैं; जैसे- रोजगार के अवसर, राजनीतिक स्थिरता, उपजाऊ मृदा, खनिज सम्पन्नता, समतल भूमि आदि।
Short Answer Type Questions (लघूत्तरात्मक प्रश्न)
प्रश्न 1. विश्व में जनसंख्या के वितरण एवं घनत्व को प्रभावित करने वाले आर्थिक कारकों का संक्षेप में वर्णन कीजिए ।
उत्तर- (i) खनिज – खनिज संसाधनों से समृद्ध क्षेत्र खनन कार्य के अलावा कई उद्योगों को भी आकर्षित करते हैं, जिसके कारण ऐसे क्षेत्रों में अधिक जनसंख्या देखी जाती है।
(ii) नगरीकरण – अच्छी नागरिक सुविधाओं, अधिक रोजगार के अवसरों और शहरी जीवन के आकर्षण के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण आबादी शहरी क्षेत्रों में आकर बस जाती है।
(iii) औद्योगीकरण – औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होते हैं, जिसके कारण ये क्षेत्र घनी आबादी वाले क्षेत्र बन जाते हैं।
(iv) कृषि – किसी भी भौगोलिक क्षेत्र में की जाने वाली कृषि की सकारात्मक और नकारात्मक प्रकृति जनसंख्या के वितरण का एक महत्वपूर्ण निर्धारक है।
प्रश्न 2. जनसंख्या नियंत्रण के उपाय बताइए ।
उत्तर – परिवार नियोजन का कार्य बच्चों के जन्म में अंतराल को रोकना या बनाए रखना है। जनसंख्या वृद्धि को सीमित करने और महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में परिवार नियोजन सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रचार-प्रसार, गर्भ निरोधकों की आसान उपलब्धता, बड़े परिवारों के लिए कुछ हतोत्साहित करने वाले उपाय ऐसे प्रावधान हैं जो जनसंख्या नियंत्रण में मदद कर सकते हैं।
इसके अलावा निम्नलिखित उपाय कारगर साबित होते हैं-
(1) बाल विवाह पर नियंत्रण
(2) महिला शिक्षा को बढ़ावा
(3) जन्म दर में कमी
(4) मृत्यु दर पर नियंत्रण
(5) जन जागरूकता आदि।
प्रश्न 3. किन कारणों से लोग प्रवास करते हैं? प्रवास को प्रभावित करने वाले कारकों के दो समूह कौनसे हैं ?
उत्तर – लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्रवास सुविधाजनक परिस्थितियों के कारण होता है। लोग धार्मिक, आर्थिक, भौतिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय कारणों से प्रवास करते हैं।
प्रवास को प्रभावित करने वाले कारक – लोग बेहतर आर्थिक और सामाजिक जीवन की आशा में प्रवास करते हैं। प्रवास को प्रभावित करने वाले कारकों के निम्नलिखित दो समूह हैं –
(i) प्रतिकर्ष कारक – ये कारक प्रवास के मूल स्थान को कम आकर्षक बनाते हैं। बेरोजगारी, खराब जीवन स्थितियां, राजनीतिक अशांति, प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियां, प्राकृतिक आपदाएं, महामारी और सामाजिक-आर्थिक पिछड़ापन, सुविधाओं की कमी, संसाधनों की कमी, उच्च शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं की कमी और कम वेतन सीमा आदि प्रवास के प्रमुख कारक हैं।
(ii) अपकर्ष कारक – ये कारक प्रवास के गंतव्य को मूल स्थान की तुलना में अधिक आकर्षक बनाते हैं। इन कारकों में बेहतर नौकरी के अवसर, बेहतर रहने की स्थिति, शांति और स्थिरता, अनुकूल जलवायु और जीवन और संपत्ति की सुरक्षा, उच्च वेतन सीमा, उच्च शैक्षणिक और तकनीकी संस्थान और उन्नत स्तर की सुविधाएँ शामिल हैं।
प्रश्न 4. जनसंख्या वृद्धि से क्या अभिप्राय है? इसके विभिन्न प्रकार बताइए।
उत्तर – किसी निश्चित समयावधि में किसी विशेष क्षेत्र की जनसंख्या में होने वाले परिवर्तन को जनसंख्या वृद्धि कहा जाता है।
जनसंख्या वृद्धि के प्रकार निम्न हैं।
(i) प्राकृतिक वृद्धि – किसी क्षेत्र विशेष में दो समय अंतरालों में जन्म और मृत्यु के अंतर से बढ़ने वाली जनसंख्या को उस क्षेत्र की प्राकृतिक वृद्धि कहते हैं-
प्राकृतिक वृद्धि = जन्म – मृत्यु
(ii) धनात्मक वृद्धि – जब जन्म दर मृत्यु दर से अधिक हो या अन्य देशों से लोग उस देश में स्थायी रूप से प्रवास करते हैं, तो इसे सकारात्मक जनसंख्या वृद्धि कहा जाता है।
(iii) ऋणात्मक वृद्धि – जब जन्म दर मृत्यु दर से कम होती है या लोग दूसरे देशों में पलायन करते हैं, तो इसे नकारात्मक जनसंख्या वृद्धि कहा जाता है।
निष्कर्ष (Conclusion):
Class 12 Geography Chapter 2 “World Population Distribution, Density, and Growth” के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर आपकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को एक नई दिशा दे सकते हैं। यह नोट्स न सिर्फ आपके समग्र अध्ययन को बेहतर बनाएंगे, बल्कि आपको Exam में अच्छे Marks दिलाने में भी मदद करेंगे। ध्यान रखें कि सही तरीके से तैयारी करने और समय का सही प्रबंधन करने से आप किसी भी विषय में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
आपको यहां पर सभी “Most Important Questions” के जवाब हिंदी में मिलेंगे, जिन्हें आप आसानी से समझ सकते हैं और अभ्यास कर सकते हैं। इसके साथ ही, अगर आप अपनी पढ़ाई को और भी प्रोडक्टिव बनाना चाहते हैं, तो हमारी वेबसाइट Freenotespdf.in पर विजिट करें, जहां आपको सभी subjects के notes मिलेंगे।
अगर आप किसी भी विषय में struggling महसूस कर रहे हैं, तो हमारे Notes का सही इस्तेमाल करें और अपने marks improve करें।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
Class 12 Geography Chapter 2 के महत्वपूर्ण प्रश्न कौन से हैं?
Class 12 Geography Chapter 2 “विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि” में महत्वपूर्ण प्रश्नों में जनसंख्या घनत्व, विकास दर, जनसंख्या के भौगोलिक वितरण के कारण, और विभिन्न क्षेत्रों में जनसंख्या वृद्धि की दर पर आधारित प्रश्न शामिल हैं। इन प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
Class 12 Geography के Notes कहाँ से प्राप्त कर सकते हैं?
आप Class 12 Geography के सभी महत्वपूर्ण Notes और Chapter-wise Questions हमारे वेबसाइट Freenotespdf.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यहाँ पर सभी Chapter के Notes हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं।
क्या यह नोट्स बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त हैं?
जी हां, हमारे द्वारा दिए गए Notes Class 12 Geography की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए उपयुक्त हैं। इसमें सभी महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर, और उनके विस्तृत व्याख्यान शामिल हैं।
क्या इन नोट्स का उपयोग अन्य विषयों के लिए भी किया जा सकता है?
वर्तमान में हम Class 12 Geography के नोट्स प्रदान कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही हम अन्य विषयों के नोट्स भी Freenotespdf.in पर उपलब्ध कराएंगे।
इन नोट्स में कितनी जानकारी दी गई है?
हमारे नोट्स में आपको Chapter की पूरी जानकारी दी गई है, जिसमें महत्वपूर्ण टॉपिक्स, प्रश्न और उनके उत्तर शामिल हैं। इन नोट्स का उद्देश्य आपकी परीक्षा की तैयारी को आसान और प्रभावी बनाना है।
क्या इन नोट्स को फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है?
हां, हमारे सभी नोट्स Freenotespdf.in पर फ्री में डाउनलोड किए जा सकते हैं। आप उन्हें अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या आपको किसी विशेष विषय पर मदद चाहिए?
अगर आपको किसी विशेष टॉपिक पर मदद चाहिए, तो आप हमारे वेबसाइट पर दिए गए Contact Us सेक्शन से हमें अपनी जरूरत बता सकते हैं। हम जल्द ही आपको सही मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।